फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नीलगाय से टकराया युवक, 10 मिनट बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतक रिगवन गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित कॉन्वेंट स्कूल के समीप सोमवार को मनियर-बलिया मार्ग पर हुए नीलगाय से टकराने से सुरेंद्र पांडेय (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

रिगवन गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय (30) सोमवार सुबह किसी कार्य से बाइक से बलिया जा रहे थे। जैसे ही वह छितौनी गांव स्थित कॉन्वेंट स्कूल के पास पहुंचे, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। नीलगाय से टक्कर होने के कारण वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन 10 मिनट बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच सूचना पर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने पर पुलिस ने घायल युवक को अपनी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
युवक की पहचान उसके पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई, जिसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही रिगवन गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक की मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पिता रामबचन पांडेय और बड़े भाई हरेंद्र पांडेय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सड़क पर पशु बने हादसों की वजह
मनियर-बलिया मार्ग सहित जिले की कई सड़कों पर नीलगाय और अन्य लावारिस पशुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें