रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दोपहर में प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर यात्री शेड के निर्माण के दौरान ओएचई लाइन की जद में आने से इम्तियाज अली (22) गंभीर रूप से सुलझ गया।
मजदूरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से वाराणसी को रेफर कर दिया गया। आरोप है कि बिना ब्लाॅक लिए ठेकेदार यात्री शेड पर मजदूरों से काम करवा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफाॅर्म संख्या चार पर निर्माणाधीन दो मंजिला भवन के पास यात्री शेड का कार्य चल रहा था। प्लेटफाॅर्म पर लगे बिजली के खंभे के पास इम्तियाज अली निवासी भगवान सिवान बिहार टिन शेड की मशीन से कटिंग कर रहा था। अचानक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की जद में आ गया। तेज आवाज के साथ पूरी तरह सुलझ कर शेड पर गिर पड़ा। आसपास काम कर रहे साथियों ने नीचे उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि टीन शेड का काम करवाने वाले ठेकेदार ने बिना लाइन के ब्लाॅक के काम करवा रहा था।
स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि चार नंबर लाइन का ब्लॉक नहीं था। जीआरपी प्रभारी विवेकानंद ने कहा कि घायल का उपचार करवा जा रहा है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।