फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंधी में गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
फेफना क्षेत्र के मटिही गांव में आंधी बारिश के दौरान गिरी दिवाल के नीचे दबने से मटिही निवासी मृत
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के मटिही गांव में शुक्रवार के शाम आंधी और बारिश से दीवार गिरने से सुभावती देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मटिही निवासी सुभावती आंधी आने के कारण बकरियों को झोपड़ी में बांधकर बैठी थीं। अचानक दीवार गिर गई। मलबे में सुभावती देवी व तीन बकरियां दब गईं। परिजनों व आसपास के लोगों ने सुभावती को बाहर निकाला। वह अचेत हो गई थीं। बकरियां भी मर गईं। वहीं, दीवार गिरने से मटिही निवासी केशव राम की बछिया भी मर गई। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मदद की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें