फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गैस सिलिंडर के लिए दो घंटे गोदाम पर हुआ हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
हल्दी क्षेत्र ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हल्दी। एचपी गैस के एजेंसी के गोदाम पर बृहस्पतिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध रहने के बावजूद वितरित नहीं किए गए। दो घंटे से ज्यादा समय तक लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

एजेंसी कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस की देखरेख में गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। हल्दी-सहतवार मार्ग पर स्थित एचपी गैस एजेंसी पर सुबह से ही 100 से ज्यादा उपभोक्ताओं की कतार लग गई थी।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलिंडर उपलब्ध होने के बावजूद एजेंसी कर्मियों ने सिलिंडर देने से मना कर दिया। इसी बीच गैस सिलिंडर की गाड़ी भी आ गई लेकिन एजेंसी के कर्मचारी अगले दिन आने के लिए कहने लगे। इस पर गुस्सा फूट गया। लोग सिलिंडर लेकर ही जाने की जिद पर अड़ गए। नरायनापाली के प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि 30 किलोमीटर दूर से सिलिंडर लेने आया हूं लेकिन एजेंसी वाले मनमानी कर रहे हैं। दो घंटे से हम लोग लाइन में लगे हैं लेकिन यहां के कर्मचारी दूसरे दिन आने के लिए बोल रहे हैं। सिलिंडर के लिए परेशानी किया जा रहा ।
विज्ञापन

हल्दी के एसओ राजू ने बताया कि एजेंसी के गोदाम से फोन आने के बाद माैके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। एजेंसी के कर्मियों ने शिकायत कि की सिलिंडरों को वाहन से माैजूद लोग अनलोड नहीं करने दे रहे। इसके बाद लोगों से बात कर सिलिंडर का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें