फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जन आरोग्य मेले में कुल 814 मरीज पहुंचे, आठ रेफर

विज्ञापन
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालीपुर में मरीजों का उपचार करते डॉ. खालिद।संवाद
विज्ञापन
बलिया। सभी पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 814 मरीज पहुंचे। 39 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया और आठ मरीजों को इलाज के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

इंदरपुर में जन आरोग्य मेले की कमान आयुष चिकित्सकों ने सम्हाली। एसीडीटी, कफ और फीवर के मरीज अधिक रहे। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डा. राजेश यादव, न्यू पीएचसी किशोरगंज पर आयुष चिकित्सक डा. जीनत, न्यू पीएचसी मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डा. खालिद ने मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी बछईपुर पर एलोपैथ चिकित्सक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशीष चौहान ने 46 मरीजों का इलाज किया। शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, बलवीर सिंह मौजूद रहे। विशुनपुरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 36 मरीजों और इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार ने 18 मरीजों का का उपचार किया। टाइफाइड, एलर्जी एवं मौसमी रोगों से जुड़े मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें