फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्टेशन से चोरी के छह मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने यात्री का चोरी गया छह मोबाइल को बरामद किया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को उपनिरीक्षक मुकेश यादव व कांस्टेबल इम्तियाज अली व सीआईबी यूनिट वाराणसी के उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव की संयुक्त टीम संदिग्ध सामानों की चेकिंग कर रहे थे, तभी प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर साइन बोर्ड के पास अभियुक्त फुलिन राय निवासी उसरी वार्ड नंबर थाना कुशेश्वर स्थान जिला दरभंगा बिहार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास छह मोबाइल मिला, पूछताछ में बताया कि इसे विभिन्न ट्रेनों व स्टेशन से चुराया है। मोबाइल की कीमत करीब 55000 रुपये बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें