फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बहन के घर आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बहन के घर आई 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के जीजा की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी के जीजा ने दोकटी थाने की पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी साली 14 साल की है। शनिवार की शाम अबीर खेलने के लिए गांव गई थी।
गांव के ही एक युवक समेत तीन लोग उसे उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती किशोरी जब घर पहुंची तो सूचना पुलिस को दी गई। जीजा की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिले से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।  थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें