बलिया। मुखबिर की सूचना पर नरही पुलिस ने सोमवार को नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने 29 दिसंबर 2020 को तहरीर में उल्लेख किया था कि उसकी पुत्री घर से बहकावे में आकर कहीं चली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबिन में जुट गई। इसी क्रम में नरही पुलि स ने नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त राहुल कुमार सोनकर पुत्र मुनीब सोनकर निवासी शिवराजपुर (खजुरीबाबू) थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। वहीं किशोरी को भी बरामद कर बयान व मेडिकल के लिए भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल अच्छेलाल यादव, महिला कांस्टेबल मंजू पटेल आदि रहे।