फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शाॅर्ट सर्किट से बर्तन की तीन मंजिला दुकान में लगी आग

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक ​स्थित बर्तन के दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद बुझाते अ​ग्निशमन
विज्ञापन
बलिया। शहर के शहीद चौक स्थित अमर बर्तन घर में शनिवार की भोर में शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान से धुंआ व आग की लपटें निकलते देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौक में शिवजी गुप्ता की तीन मंजिला बर्तन की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान, प्रथम तल पर बर्तन का शोरूम व अन्य पर गोदाम है। भारी बारिश के कारण शाम को जल्दी दुकान बंद कर वे घर चले गए।
शनिवार की भोर में शाॅर्ट सर्किट से ग्राउंड फ्लोर की दुकान में लगी आग धीरे-धीरे पूरे मकान में फैल गई। सुबह चार बजे के करीब चौक में टहल रहे कुछ लोगों ने दुकान से निकलते धुंआ व आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दुकानदार शिवजी गुप्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के जवानों ने अथक प्रयास कर चार घंटे में आग पर काबू पाया। शिवजी गुप्ता ने कहा कि त्योहार को लेकर दुकान में प्रर्याप्त बर्तन मंगाए थे। आग से लाखों रुपये के बर्तन जलकर राख हो गए। सीएफओ संजय कुमार ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

आग बुझाने में बांसडीह, रसड़ा सहित अन्य तहसीलों की पांच गाड़िया लगी थीं। 25 से अधिक गाड़ी पानी लगने के बाद आग पर काबू पाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें