फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रास्ते में गिरे एचटी तार की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लगन टोला गांव के सामने बीच सड़क रास्ते पर गिरे एचटी लाइन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

दलकी नंबर एक पंचायत के सुरेमनपुर पुरवा निवासी राजन गुप्ता (38) बृहस्पतिवार को पांच बजे भोर में सेमरिया चट्टी स्थित किराना की दुकान खोलने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। लगन टोला गांव के सामने बीएसटी बंधे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास एचटी लाइन का तार रात में रास्ते पर गिरा था। इसकी जद में मोटरसाइकिल आ गई।
इससे दुकानदार की मौत मौके पर ही हो गई। आनन फानन ने उसे सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी हरिशंकर सिंह पहुंचे। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी रेखा देवी (37), तीन बेटियां प्रिया, प्रीति और परी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें