फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुकान खाली कराने के विवाद में मारपीट हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के लोहापट्टी मार्ग स्थित मार्केट में दुकान खाली कराने के विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। कॉस्मेटिक एवं लेडीज पर्स की दुकान संचालक की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रेमचक उर्फ उमरगंज निवासी नूर आलम ने तहरीर देकर बताया है कि वह एग्रीमेंट एवं वैधानिक अधिकार के आधार पर कटरा स्थित एक दुकान का संचालन करते हैं। आरोप है कि कटरा से जुड़े कुछ लोग दुकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है, जिसमें कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है। आरोप है कि 12 जून को शमा परवीन, तंजीर अहमद, तालिब अहमद, महफूज तथा एक अन्य व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला किया।
आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मोबाइल छीनकर पटक दिया तथा दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर बॉक्स को भी तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें