फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टाउन हाॅल से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर के टाउन हाल से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठनों के पदा​धिकारी और
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बृहस्पतिवार को विभिन्न कर्मचारी, श्रमिक एवं किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, राज्य कर्मचारी, मेडिकल प्रतिनिधि, विभिन्न श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रैली नगर के टाउन हाॅल बापू भवन प्रारंभ होकर ओक्डेनगंज चौराहा, रेलवे स्टेशन, विशुनीपुर, चित्तू पांडेय चौराहा, रोडवेज, टीडी काॅलेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने मांग की कि किसानों ने भी बढ़ती लागत, फसलों के उचित दाम, एमएसपी की कानूनी गारंटी, बिजली दरों में वृद्धि और कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार की श्रम व किसान विरोधी नीतियों, निजीकरण, ठेका प्रथा, श्रमिक अधिकारों में कटौती, महंगाई, पुरानी पेंशन बहाली, न्यूनतम वेतन की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा की मजबूती, आशा एवं संविदा कर्मियों के नियमितीकरण तथा श्रम कानूनों में संशोधन जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से रखा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियां लगातार श्रमिकों, कर्मचारियों और किसानों के अधिकारों पर हमला कर रही हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण, चार श्रम संहिताओं के माध्यम से श्रमिक अधिकारों को कमजोर करना, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलना तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण न होना गंभीर चिंता का विषय है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा का संचालन सीआईटीयू के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह ने किया।सभा को संबोधित करने वालों में अजय सिंह,राजेश रावत, शशि सिंह, राम कृष्ण यादव, जनार्दन सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, महंथ गोस्वामी, केएन उपाध्याय तथा परमात्मा राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें