नवरात्र पर्व के दौरान नवमी तिथि को नगरा में लाग जुलूस निकालते श्रद्धालु।संवाद
- फोटो : Archive
नगरा। शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर नगर के वार्ड नंबर 13 स्थित दुर्गा मंदिर से शुक्रवार की दोपहर बाद ऐतिहासिक लाग जुलूस निकाला गया। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
लाग जुलूस में युवा अपने गले में भाला छेदकर शामिल होते हैं। इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन को देखने के लिए जुलूस के मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु नगर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन-पूजन करते हुए मत्था टेका और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
नगरा का ऐतिहासिक लाग जुलूस क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
हर वर्ष इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, टेका जायसवाल, समरजीत सिंह, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, क्रांति यादव, अभिषेक यादव, डॉ. डीएन प्रसाद, जयप्रकाश जायसवाल, राजू सोनी, अमरेंद्र सोनी आदि रहे।