फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ब्रेकर पर पलटी पिकअप, सड़क पर गिरे 8 लोगों को ट्रक ने रौंदा, आर्केस्ट्रा संचालक समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर/ बैरिया। बलिया-छपरा मार्ग पर छपरा शहर से सटे इनई गांव के डॉ. पीएन सिंह डिग्री काॅलेज के पास अवैध रूप से बने स्पीड ब्रेकर पर बुधवार की सुबह पांच बजे तेज रफ्तार पिकअप पलट गई।
विज्ञापन


इससे पिकअप सवार आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने 8 कलाकारों को रौंद दिया। हादसे में बलिया के आर्केस्ट्रा संचालक राहुल कुमार (24), हरदोई के पलियाखास निवासी अवधेश ग्वाल और सोनी देवी, उन्नाव की प्रीति कुमारी की मौत हो गई। प्रीति और सोनी आर्केस्ट्रा में डांस करती थीं।

हादसे में नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी दिलीप राम, हरदोई निवासी शिवम यादव, एटा निवासी श्यामवीर, संगीता देवी, उन्नाव जिले के बांगरमऊ निवासी मनोज कुमार, हरदोई निवासी प्रीति देवी गंभीर रूप से घायल हैं। दो लोगों को हल्की चोट आई है। घायलों का इलाज छपरा के सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


बलिया के नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी के पलियाखास स्थित मुस्कान ऑर्केस्ट्रा के कलाकार छपरा के बीबीगंज से छोटा ब्रहपुर गांव में गए थे। बरात में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद सुबह आर्केस्ट्रा पार्टी के संचालक, डांसर व अन्य कलाकार पिकअप से पलियाखास लौट रहे थे।

छपरा-मांझी के बीच एनएच-31 हाईवे पर ग्रामीणों ने अवैध रूप से स्पीड ब्रेकर बना रखा है। ब्रेकर देख पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे अनियंत्रित पिकअप पलट गई।

आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पर पुलिस को दी। सारण के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि जब कलाकार सड़क पर गिरे तभी तेज रफ्तार ट्रक आ गया। सड़क पर गिरे लोगों को रौंदते हुए ट्रक चला गया।

एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, कपड़े से हुई पहचान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ लोग सड़क पर छटपटाते रहे। चार की मौत मौके पर हो गई थी। सबके सिर सड़क से चिपक गए थे। उनकी पहचान कपड़े से की जा सकी।

मां की मौत, बेटा घायल
आर्केस्ट्रा पार्टी की डांसर सोनी देवी की मौत हो गई जबकि उनका चार वर्षीय बेटा शिवम घायल हो गया। वहीं, अवधेश ग्वाल की मौत हो गई और पत्नी डांसर प्रीति देवी घायल हैं। श्यामवीर व उसकी पत्नी संगीता देवी भी घायल हैं।


सभी घायलों का सदर अस्पताल छपरा में इलाज चल रहा है। जिनकी मौत हुई है उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। - विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक सारण बिहार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें