फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के बहुता चक उपाध्याय (उपाध्यायपुर) गांव में साढू के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में रविवार की रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन

बहुता चक उपाध्यायपुर गांव निवासी जीउत राम (55) अपने साढू महेंद्र राम के भाई नगीना की बेटी की शादी मेें शामिल होने हल्दी रामपुर के नरला गांव में गए हुए थे। रविवार की रात्रि में बरात की ओर गए और वहां पर परिजनों को अचेत अवस्था में मिले।
परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी पर पहुंचाया।
जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को लेकर अपने गांव चले आए और सोमवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी।
ग्रामीणों की माने तो जीउत के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, चार पांच वर्ष पूर्व में मृतक जीउत राम के साढू महेंद्र राम की पट्टीदारी में एक युवक की हुई मौत के मामले के आरोपी में साढू महेन्द्र राम और उनके लड़के जेल जा चुके हैं। इससे भी इस घटना को जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एसएचओ उभांव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उनकी पत्नी फुलमति देवी बेसुध हैं। उनकी तीन संतान में दो बेटे सत्य प्रकाश व रवि कुमार हैं, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें