फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर एक नवंबर को लगेगा

विज्ञापन
वि​धिक साक्षरता ​​शिविर को लेकर आयोजित बैठक को संबो​धित जिला जज अनिल कुमार झा, साथ में जिला​धिक
विज्ञापन
बलिया। पात्र लाभार्थियों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक नवंबर को गंगा बहुउद्देशीय कलेक्ट्रेट सभागार में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से पहले विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य कमजोर और वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन

शिविर में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पेंशन, विश्वकर्मा सम्मान योजना सहित किसानों और दिव्यांगजनों से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर रहेगा। दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
डीएम ने समय से तैयारियां पूरी करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें