नगर में शुक्रवार को होली के दौरान अबीर गुलाल और रंगों के बीच सड़कों पर निकली टोली।
- फोटो : अमर उजाला
होली पर फाग और जोगिरा की धुन पर युवाओं खूब ठुमके लगाए। एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया और जोगीरा सारा रा रा के बीच जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। इस दौरान बुजुर्गों और युवाओं के साथ ही बच्चों तथा महिलाओं पर होली की खुमारी सिर चढ़ कर बोली। इस दौरान खूब अबीर और गुलाल उड़े।
होली के पर्व पर सुबह से रंग-गुलाल खेलने का क्रम शुरू हो गया। नगर के सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला हर साल की तरह इस साल भी जनप्रतिनिधि के होली खेलने की परंपरा को रूकने नहीं दिया। वे अपने समर्थकों संग कदम चौराहा, भृगुआश्रम, सतीशचंद्र कालेज, मालगोदाम चौराहा, स्टेशन रोड, उमाशंकर सेनानी चौराहा, चौक शहीद पार्क होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया तथा लोगों को होली की बधाई दी।
उधर राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने आवास टैगोर नगर पर होली के पर्व पर अबीर-गुलाल लगाकर समर्थकों तथा आमजन के साथ होली खेला और होली की बधाई दी। वहीं पूर्व मंत्री नारद राय भी अपने आवास पर होली पर्व मनाया। सुबह से शुरू हुई हुड़दंग के बीच होली दोपहर एक बजे तक नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई।
इस दौरान युवक फाग और जोगिरा गाकर नाचते नजर आए। इस दौरान एक दुसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने होली की बधाई दी। वहीं मोहल्लों के छोटे-छोटे बच्चे घर से निकलकर सड़क पर आने-जाने वालों पर रंग-गुलाल फेंकते रहे। इसके साथ ही विभिन्न स्वरूपों में आए मुखौटों को लगाकर युवकों ने डराने तथा हंसाने का भी काम किया। लालगंज : नौरंगा गांव में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग होली मनाई तथा एक दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
अधिकांश लोगों ने रंग की जगह अबीर-गुलाल से होली खेला। इस दौरान ढोल मजीरा के साथ ही फाग गीत तथा जोगिरा भी जमकर गाए गए। हालांकि इस साल डीजे प्रतिबंधित होने के कारण गांवों में होली का पर्व पर लोगों में उत्साह कम देखने को मिला। युवकों का कहना था कि डीजे बजता था तो मोहल्ले और गांव के लोग आवाज सुनकर एकत्रित होते थे और होली का आनंद लेते थे। जो इस वर्ष काफी खल्ला वहीं रंग के बारे में बताया कि रंगों में केमिकल और अन्य वस्तु मिले होने के कारण इस बार रंग के बजाय अबीर-गुलाल से ही होली खेला गया। युवाओं के साथ्ा बच्चे भ्ाी खासे उत्साहित रहे।