फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंधी-पानी के बीच 3 भाग में टूटा एक किमी लंबा पीपा पुल, पांच फंसे

विज्ञापन
तेज आंधी के चलते स्टीमर से उतरकर अपने घर जाते पुल पर फंसे लोग।जागरुक पाठक
विज्ञापन
बलिया। जिले में बुधवार की शाम को तेज-आंधी के बीच शहर से सटे माल्देपुर गंगा नदी पर बना एक किलोमीटर (किमी) लंबा पीपा पुल तीन भाग में टूट गया। जिस पर बिहार के राजपुर निवासी एक महिला समेत पांच लोग फंस गए।
विज्ञापन

पीपा पुल पर फंसे लोगों में बाइक सवार छठ्ठू कुमार व विकास कुमार निवासी राजपुर ( बिहार) ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल व पुलिस को दी। जिस पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम, राहत एवं बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई। स्टीमर व नाविकों की मदद से पीपा पर फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बलिया के माल्देपुर से बिहार के राजपुर को पीपा पुल जोड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, छठ्ठू कुमार व विकास कुमार की बाइक पीपा पर ही छूट गई है। दोनों ने बताया कि आंधी के बीच हम दोनों बाइक से पीपा पुल पार घर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच आंधी चलने लगी। अचानक पीपा पुल तीन भाग में बंट गया। 15 पीपाें पर हम लोग फंसे थे। कई जगह जोड़ टूटने के कारण आगे व पीछे बढ़ना मुश्किल हो जा रहा था।
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पीपा आंधी के कारण अगल हो गया था। इस पर फंसे पांच लोगों को नाविकों व रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला लिया। मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, एसडीएम समेत अन्य को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें