फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहीद साहब के सालाना उर्स पर उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। क्षेत्र के बसरीखपुर चट्टी स्थित ख़ूनीपाकड़ के शहीद साहब की मजार शरीफ पर सोमवार को आयोजित सालाना उर्स पाक में हजारों अकीदतमंदों ने हाजिरी दी। इस अवसर पर लोगों ने चादरपोशी कर, फातेहा पढ़ा, मन्नत मांगी और देश-समाज की भलाई के लिए दुआएं कीं। उर्स पाक की शुरुआत कुल शरीफ की रस्म के साथ हुई, जिसके बाद मजार शरीफ पर अकीदतमंदों का तांता लग गया। दिन भर चलने वाला चादरपोशी और फातेहा पढ़ने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

हाजिरी देने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही, जिससे इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की गहरी आस्था और भागीदारी का प्रमाण मिला। मजार के आसपास लगे मेले ने उर्स की रौनक को और बढ़ा दिया। विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल, खिलौने, झूले और अन्य मनोरंजन की सामग्रियों ने बच्चों और बड़ों दोनों का मन मोह लिया। स्थानीय दुकानदारों के लिए भी यह मेला कारोबार का अच्छा अवसर साबित हुआ। उर्स कमेटी द्वारा जायरीनों की सुविधा हेतु मजार परिसर व आसपास के क्षेत्रों में भरपूर रोशनी, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही, प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों और उर्स कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी उर्स पाक पर लोगों की आस्था और श्रद्धा देखने लायक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें