ुदिष्ट बाबा के अश्व मेला में पांच लाख का घोड़ा आकर्षण का केंद्र बना।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा की समाधि स्थल पर लगे अश्व मेले में चाईछपरा निवासी भूलन यादव का पांच लाख का घोड़ा आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। जब घुड़दौड़ कराकर इस घोड़े की रफ्तार देखी गई तो 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मापी गई। खरीददार इस घोड़े की कीमत साढ़े चार लाख रुपये देने के लिए तैयार थे लेकिन अश्व पालक दाम कम करने पर राजी नहीं हुआ।
धनुष यज्ञ मेले के प्रथम चरण में लगा अश्व मेला 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सुदिष्ट बाबा की समाधि स्थल के प्रांगण में एक दिसंबर से लगने वाले धनुष यज्ञ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। कई गैर जनपदों के दुकानदार मेले में अपने स्थानों को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। अगहन शुदी पंचमी की संध्या पर हजारों साधु संतों का सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर जमावड़ा होगा और लाखों श्रद्धालुओं द्वारा कल्पवास करने के बाद एक दिसंबर को समाधि स्थल पर पूजा अर्चना व मेले के चौक पर धर्मध्वज फहराने के साथ ही धनुष यज्ञ मेले का शुभारंभ हो जाएगा। प्रधान व मेला प्रबंधक जनक दुलारी देवी ने मेले की सुरक्षा को लेकल थानाध्यक्ष बैरिया व सीओ बैरिया उमेश कुमार को पत्र सौंपा है।