बलिया। जिले की एक ग्राम पंचायत का चयन मॉडल सोलर ग्राम के रूप में होगा। ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक गैर पारंपरिक ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना कर मॉडल गांव की तर्ज पर प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी से परियोजना निदेशक नेडा ने सूची मांगी है। ग्राम पंचायत से प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्रों का चयन होगा।
केंद्र सरकार ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। जिले में डीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत चयन के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। सौर ऊर्जा को गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत के रूप में विकसित करने के लिए पीएम सूर्य घर योजना प्रभावी है। अब ग्राम पंचायतों में सोलर को बढ़ावा देने के लिए जिले में एक सोलर ग्राम चयनित होगा।