फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर बारिश के बीच लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर महावीर, शिवरामपुर, भरौली, उजियार, पचरूखिया, मझौवा, हुकुम छपरा समेत अन्य गंगा घाटों पर लोगों ने बारिश के बीच आस्था की डुबकी लगाई। इसके अलावा अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी किया। मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने से एनएच-31 पर घंटों जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

रामगढ़ संवाददाता के अनुसा गंगा दशहरा पर हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा घाट पचरुखिया, मझौवा, हुकुम छपरा, गंगापुर, चौबे छपरा, शाहपुर तथा बैरिया थाना के दुबे छपरा, गंगौली, गोपालपुर गंगा घाटों पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। मुंडन संस्कार वालों के वाहन पचरुखिया से लेकर रामगढ़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बेतरतीब ढंग से खड़ा होने के कारण करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। घंटों बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामगढ़ वीरेंद्र दुबे ने अपने हमराहियों के साथ जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें