फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बच्ची की कुएं में और वृद्ध की नाले में डूबने से मौत, युवक सरयू में कूदा

विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव निवासिनी मृतक अनन्या। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
बलिया/छपरा। उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार को तीन अलग-अलग दुखद घटनाएं सामने आईं। इनमें एक सात वर्षीय बच्ची का कुएं में शव मिला, वहीं एक वृद्ध नाले में डूब गया। इसके अतिरिक्त, एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी, जिसकी तलाश जारी है। इन घटनाओं से संबंधित परिवारों और गांवों में मातम छा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में शुक्रवार को सात वर्षीय अनन्या का शव घर के पास स्थित कुएं में मिला। वह बृहस्पतिवार से लापता थी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। अनन्या के पिता धर्मदेव राम मजदूरी के लिए बाहर गए थे। बृहस्पतिवार को मां देवंती देवी बाजार गई थीं। बच्चों को घर पर छोड़कर जाने के बाद अनन्या लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
वृद्ध की नाले में डूबने से मौत
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के मलेरा गांव के बाराडीह निवासी 76 वर्षीय सुभाष राजभर की बृहस्पतिवार शाम फरही नाला में डूबने से मौत हो गई। उनके छोटे भाई चंद्रमा राजभर ने बताया कि सुभाष एक व्यक्ति के साथ खेत देखने गए थे। नाले के पास मछली खरीदने के लिए दोनों पानी में उतरे। सुभाष गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथी की सूचना पर परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

युवक ने सरयू में लगाई छलांग
जयप्रकाश नगर। यूपी और बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से शुक्रवार सुबह एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। उसने पुल के फुटपाथ पर अपना बैग और जूता छोड़ा था। करीब 50 फुट नीचे कूदे युवक को बचाने का मछुआरों ने प्रयास किया। हालांकि, वह पुल से करीब एक किलोमीटर दूर गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने बैग से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान भरत यादव के रूप में की। वह दलन छपरा, बलिया का निवासी था। भरत यादव की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि उनके पति दुहाई का काम करते थे। वह छह अक्तूबर को अहमदाबाद से इलाज कराने घर आए थे। बृहस्पतिवार शाम को वह बकाया रुपये लेने अहमदाबाद जाने की बात कहकर निकले थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने छोटे बेटे को फोन कर ठीक से रहने को कहा था। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तलाश के बाद भी युवक नहीं मिला। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम की मदद से दोबारा तलाश अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें