फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गर्भ में बच्चे की मौत, एएनएम और झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के इंद्रौली मलकौली गांव निवासी सुमन पांडेय ने बहू के गर्भ में पल रहे नवजात बच्चे को गलत दवा देकर मारने का आरोप एएनएम तथा नगरा स्थित एक महिला झोलाछाप पर लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुमन पांडे ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि बहू नेहा को नौ माह गर्भ था। 23 मई को बहू को प्रसव पीड़ा होने पर अपने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। वहां पर तैनात एएनएम ने मेरी बहू का अल्ट्रासाउंड जांच करने के लिए नगरा स्थित डायग्नोस्टिकसेंटर पर ले गई तथा बगल में स्थित झोलाछाप महिला डॉक्टर के यहां भर्ती कर दिया। डीएनएस का पानी चढ़ा कर वापस घर भेज दिया। देर रात मेरी बहू के पेट में दर्द उठना शुरू हुआ तो फिर नगरा में उक्त झोलाछाप के पास पहुंची। उसने मऊ ले जाने की बात कही। इसके बाद मैं बहू को लेकर मऊ के फातिमा अस्पताल चली गई। फातिमा अस्पताल के डॉक्टरों ने मेरी बहू के पेट में बच्चे की मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें