सिकंदरपुर। कस्बा के मोहल्ला मिल्की ताज आयरन के समीप बुधवार की देर शाम कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निवासी अभिषेक गोंड म्(25) अपने दोस्त विकास कुमार 18, आदित्य वर्मा 19, बिट्टू वर्मा (19) विशाल कनौजिया 18 के साथ सिकंदरपुर से कार से अपने गांव लीलकर जा रहे थे, जैसे ही वह मिल्की मोहल्ला ताज आयरन के समीप पहुंचे कि सामने अचानक गाय आ गई। जिसे बचाने में कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां अभिषेक गोंड की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसने जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।