फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जलते सिलिंडर को घर से दूर फेंका, धमाके से उछला हिस्सा पड़ोसी के सिर में लगा, मौत

विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गैस सिलिंडर फटने से मृतका विजयलक्ष्मी देवी। फाइल फो
विज्ञापन
बांसडीह रोड (बलिया)। घर में दूध गर्म करते समय पांच किलो के गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाने और बड़े हादसे से बचने के लिए एक व्यक्ति ने जान जोखिम में डालकर जलता सिलिडर घर से करीब 50 मीटर दूर फेंक दिया। लेकिन कुछ ही मिनट बाद हुए जोरदार विस्फोट ने एक महिला की जान ले ली। धमाके के साथ सिलिंडर का अगला हिस्सा उछलकर पड़ोस में खड़ी महिला के सिर में जा लगा। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

माधोपुर गांव निवासी प्रताप चौरसिया ने बताया कि उनकी पत्नी मानसी मंगलवार शाम पांच किलो के सिलिंडर पर दूध गर्म कर रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर के नॉब से आग की लपटें निकलने लगीं। प्रताप ने बोरा और चटाई डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह जान जोखिम में डालकर जलते सिलिंडर को उठाकर घर से बाहर ले गया और करीब 50 मीटर दूर फेंक दिया। इस दौरान उसका दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया।
उधर, प्रताप की बड़ी मां और पड़ोसी विजयलक्ष्मी (पत्नी दयाशंकर चौरसिया) जलते सिलिंडर से करीब 50 मीटर दूर खड़ी होकर लोगों को सावधान कर रही थीं। कुछ मिनट बाद अचानक सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट के कारण उसका अगला हिस्सा तेजी से उछलकर विजयलक्ष्मी के सिर में जा लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। आसपास के लोग आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति कोलकाता में निजी नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। विजयलक्ष्मी की छह बेटियां हैं, जिनमें पांच की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी अन्नू अविवाहित है और मां के साथ रहती थी।

बिना प्रमाणित कंपनी का था सिलिंडर
थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिस पांच किलो के सिलिंडर में विस्फोट हुआ, वह किसी अधिकृत कंपनी या नियामक संस्था से संचालित अथवा प्रमाणित नहीं था।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गैस सिलिंडर फटने से मृतका विजयलक्ष्मी देवी। फाइल फो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें