फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शौचालय की टंकी में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती (बलिया)। नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित एक निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में गिरकर डूबने से शनिवार की शाम तीन वर्षीय बालक शौर्य की मौत हो गई। परिवार के लोग बालक को लापता मानकर तलाश कर रहे थे। बाद में घर के पास ही शौचालय की टंकी में बालक का शव मिला।
विज्ञापन

नगर के वार्ड सात निवासी राकेश कुमार गुप्ता का छोटा पुत्र शौर्य शनिवार की शाम अचानक घर गायब हो गया। परिवार के लोगों के अनुसार, परेशान होकर पहले आसपास खोजबीन की। बाद में नगर में बालक की तलाश की गई। मध्य रात तक तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। पिता राकेश को दरवाजे के सटे उनके चाचा हीरालाल गुप्ता के निर्माणाधीन शौचालय की पानी से भरी टंकी में बालक के डूबने का संदेह हुआ। टंकी के पानी को मशीन से जब निकला गया तो बालक का शव उसी में मिल गया। शव के मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। मां सीता देवी, पिता और दादा सहित पूरे परिवार का रोते रोते हाल बेहाल हो गया। बालक का बड़ा भाई ऋषभ है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें