फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पशु तस्करी में गिरफ्तारी के बाद थाने पर 30 मिनट हंगामा, परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

विज्ञापन
सुखपुरा थाना के सामने सड़क पर लेट कर हंगामा करती पुलिस द्वारा पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपियों क - फोटो : Archive
विज्ञापन
सुखपुरा (बलिया)। पशु तस्करी के आरोप में पुलिस की ओर से 15 आरोपियों की गिरफ्तारी के दूसरे दिन बुधवार को सुखपुरा थाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण के लिए आरोपियों को बस से ले जाते समय परिजन महिलाओं ने थाना गेट पर बस रोककर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर निर्दोष लोगों को फर्जी तरीके से गोवंश तस्करी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया। 30 मिनट तक हंगामे के चलते कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए रवाना किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि पुलिस ने जिन वाहनों को पकड़ा गया उनमें से एक भी पशु बरामद नहीं हुआ। फिर भी वाहन चालकों के खिलाफ पशु तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उनका कहना था कि निर्दोष लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र में सक्रिय तस्करों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। उनका दावा था कि एक कथित तस्कर के घर आज भी दो से तीन पिकअप वाहन खड़े हैं, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी गिरफ्तारियां उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर की गई हैं। मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति के संबंध में अलग तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


सभी आरोपियों को साक्ष्यों के आधार पर ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पशु बरामद हुए हैं। आरोपियों के परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। मामले की जांच की जा रही है। - सतीश शर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में
पिन्टू यादव निवासी परसिया थाना रेवती, दीपक यादव निवासी असेगी थाना बाँसडीह, अभिषेक यादव निवासी बड़ागांव खुटहा थाना मनियर, गुड्डू यादव निवासी रौसिंगपुर थाना फेफना, अरविन्द कुमार निवासी जगदरा थाना पकड़ी, सत्येन्द्र यादव निवासी घोसवटी थाना सुखपुरा, गुड्डू पाल निवासी जगदरा थाना पकड़ी, तारकेश्वर निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा, रोहित तुरहा निवासी रेवती, सतीश यादव निवासी घड़सरा थाना पकड़ी, मुकेश गोंड निवासी बड़ागांव, संदीप वारी व राजा कुमार निवासी करम्मर थाना खेजुरी, दीपक कुमार निवासी कदम चौराहा बड़ी मठिया, नागेन्द्र यादव निवासी रामपुर मसरी थाना रेवती शामिल हैं।

सुखपुरा थाना के सामने सड़क पर लेट कर हंगामा करती पुलिस द्वारा पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपियों क- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें