फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

146 वर्षों का सफर : तीन से छह तहसीलों और 17 ब्लाॅकों तक पहुंचा प्रशासनिक विस्तार

विज्ञापन
बलिया स्थापना दिवस के लिए: नगर के शहीद पार्क चौक। ड्रोन - फोटो : ARchive
विज्ञापन
बलिया। अध्यात्म, अवदान और बलिदान की पावन धरती बलिया का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। पौराणिक काल में विमुक्त तीर्थ, भृगु-दर्दर क्षेत्र, बालमीकिया और बलियाग के नाम से पहचानी जाने वाली इस धरती ने इतिहास के अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1302 ई. में पहली बार बलिया नाम से इसकी पहचान राजस्व वसूली की इकाई ‘बलिया महाल’ के रूप में सामने आई।
इसके बाद सल्तनत काल, मुगल शासन और अंग्रेजी हुकूमत के दौर से गुजरते हुए एक नवंबर 1879 को बलिया को स्वतंत्र जिले का दर्जा मिला। तब से अब तक 146 वर्षों की यात्रा में जिले ने प्रशासनिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
जिले ने प्रशासनिक क्षेत्र में 3 तहसीलों बलिया सदर, रसड़ा, बांसडीह का विस्तार कर 6 तहसीलें बनाई बैरिया, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड नई तहसील बनीं। 17 विकास खंड हुए। बैरिया, रतसड़ और नगरा तीन नई नगर पंचायत बनी।
विज्ञापन

जिले में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर बना। सुरहाताल वैश्विक स्तर पर रामसर बना। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव बना। चंद्रशेखर स्पोर्ट्स कॉलेज पूर, अंतरप्रांतीय बस टर्मिनल चांददियर बैरिया और बस स्टेशन उजियार घाट का कार्य प्रगति पर है।
इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय के अनुसार, वर्ष 1493 ई. में दिल्ली सल्तनत के बादशाह सिकंदर लोदी बलिया पहुंचे थे।
उन्होंने बेला, चमेली और गुलाब की सुगंध के लिए प्रसिद्ध सिकंदरपुर तहसील मुख्यालय पर किला बनवाने का प्रयास किया, लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हो सका। पांच मई 1529 को मुगल सल्तनत की नींव रखने वाले बाबर और महमूद लोदी के बीच मध्ययुगीन इतिहास की पहली जल और थल की जंग जिले के खरीद गांव में घाघरा नदी के तट पर हुई थी।
29 दिसंबर 1764 को यह भू-भाग ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन हो गया। वर्ष 1798 में कंपनी ने गाजीपुर को जिला बनाया तो बलिया को उसकी तहसील के रूप में शामिल किया गया।
इसके बाद एक नवंबर 1879 को गाजीपुर और आजमगढ़ के कुछ भू-भागों को अलग करके तथा बिहार के शाहाबाद जिले के बिहिया परगना के कुछ हिस्सों को मिलाकर बलिया को स्वतंत्र जिला बनाया गया।

बलिया स्थापना दिवस के लिए: नगर के शहीद पार्क चौक। ड्रोन- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें