फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: द्वाबा शहीद स्मारक पर लहराएगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा, 18 अगस्त को होगा लोकार्पण

विज्ञापन
शहीदों के सम्मान में द्वाबा शहीद स्मारक बैरिया पर नगर पंचायत बैरिया परिसर में तिरंगा झंडा के लि - फोटो : 1
विज्ञापन
बैरिया। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 18 अगस्त 1942 को बैरिया थाने पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहस का परिचय देते हुए शहीद हुए क्रांतिकारियों की स्मृति में द्वाबा शहीद स्मारक पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा लगेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत बैरिया की ओर से लगाए जा रहे इस तिरंगे का उद्घाटन और ध्वजारोहण शहीद दिवस, 18 अगस्त को किया जाएगा। नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता शिवकुमार वर्मा ''मनटन'' ने बताया कि शहीद स्मारक परिसर में तिरंगे के लिए फाउंडेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 15 अगस्त से पहले इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिरंगे का आकार 30×20 फीट होगा, जिसे 101 फीट ऊंचे पोल पर फहराया जाएगा। इसमें लाइटें लगाई जाएंगी।

मनटन वर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बलिया ने पूरे देश में सबसे पहले स्वतंत्रता का बिगुल फूंका था और बलिया में भी द्वाबा क्षेत्र सबसे पहले आजाद हुआ था। 18 अगस्त 1942 को बैरिया थाने की छत से क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहरा दिया था। उन्होंने कहा कि बैरिया का शहीद स्मारक आज भी देशभक्ति, साहस और बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक है। शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से लगाया जा रहा 101 फीट ऊंचा तिरंगा आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें