फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी समेत तीन के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी द्वारा खुदकुशी का प्रयास किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीडि़ता की मां का आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसमेें किशोरी का प्रेमी भी शामिल है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली कक्षा आठ की 15 वर्षीय छात्रा वहीं के एक युवक से प्रेम करती थी। आरोप है कि कुछ दिनों पहले प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर शनिवार को किशोरी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना मेें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां अब भी उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार को किशोरी की मां पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह के पास पहुंची। उसका आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ सदर पीयूष कुमार सिंह को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर मंगलवार को नायब तहसीलदार ने झुलसी किशोरी का कलमबंद बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें