फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर (संवाददाता)। थाना क्षेत्र के दादा के छपरा ढाले पर गुरुवार की सायंकाल बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक सर्राफा कारोबारी को तमंचा सटाकर 75 हजार रुपये नगदी एवं 30 हजार के आभूषण लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

नगर के कृष्णा नगर निवासी सर्राफा कारोबारी विजय वर्मा गुरुवार को रामगढ़ ढाला स्थित अपनी दुकान बंदकर बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। दादा के छपरा ढाले के समीप घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने पैर से धक्का मारकर बाइक गिरा दिया। इसके बाद उसकी कनपटी पर तमंचा और चाकू सटा उसके पास से 75 हजार रुपये एवं आभूषण से भरा बैग लेकर जिला मुख्यालय की ओर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर पर तीन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं लग सका था। इस बाबत दुबहर थानाध्यक्ष बिमलेंदु ने कहा कि लूट के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लुटेरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें