फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता का हत्यारोपी पार्षद सिकंदरपुर में बंदी

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तृणमूल कांग्रेस के नेता और कोलकाता में टेंगरा के पार्षद शंभूनाथ काऊ उर्फ लालू को बृहस्पतिवार की रात सिकंदरपुर थाने के मटुरी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पार्षद पर कोलकाता में हत्या तथा अन्य कई मामले दर्ज हैं। उसके बलिया में होने की जानकारी सर्विलांस से मिली। इंसपेक्टर मानव दास और अरुण भौमिक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गिरफ्तारी के बाद पार्षद का मेडिकल मुआयना कराया। फिर न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई।
विज्ञापन

पार्षद शंभूनाथ काऊ पर आरोप है कि 20 मार्च 2013 को उसने अपने साथियों के साथ कोलकाता के प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता अधीर माइती (45) की हत्या कर दी थी। हत्याकांड में उसके साथ बबलू, सोना, विकास मंडल, देवाशीष सरकार तथा चालक अफरोज शामिल थे। माइती के परिवारवालों ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। कोलकाता पुलिस ने प्रगति मैदान के आसपास छापा मारकर बबलू, सोना, विकास मंडल, देवाशीष सरकार को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी शंभूनाथ काऊ और उसका ड्राइवर अफरोज हाथ नहीं लगे सके थे। दोनों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी कोलकाता के लाल बाजार थाने की स्पेशल पुलिस टीम को दी गई थी। टीम के मुखिया इंसपेक्टर मानव दास ने बताया कि सर्विलांस से मिली सूचना पर वे टीम के साथ मटुरी गांव पहुंचे। वहां पार्षद को उसके दोस्त मंटू खान के घर से दबोचा गया। आरोपी अफरोज की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें