फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों में मारपीट और पथराव

Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। खेजुरी थाना क्षेत्र मासूमपुर गांव में दो वर्गों के बीच किसी बात को लेकर गुरुवार की रात कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर में मामला तूल पकड़ लिया। दोनों तरफ से मारपीट एवं जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव में युवती समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर जिलाधिकारी सत्यनारायण श्रीवास्तव, एसपी ओंकार सिंह, एसडीएम सिकंदरपुर, सीओ सिकंदरपुर और एसओ गांव में पहुंच गए। अधिकारियों ने गांव के बुजुर्गों के साथ बैठक की। लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

होली के दिन गुरुवार की शाम अबीर-गुलाल खेलते समय इमामबाड़े के पास दीनबंधु गुप्ता को किसी बाता पर कुछ लोगों ने घेर लिया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मामला बढ़ गया और दो समुदायों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में सीमा तथा रानी पुत्री विश्वनाथ समेत 25 से अधिक लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना जिले के अफसरों को दी गई। जिलाधिकरी सत्यानारायण श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह, सीओ सदर, सीओ सिकंदरपुर, थानाध्यक्ष मनियर सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में तत्काल पहुंच गई। गांव में पूरी रात पंचायत चली। रात करीब 11 बजे पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्ष के बुद्धिजीवियों को बुलाकर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया। लेकिन बैठक में एक पक्ष की ओर से कोई सामने नहीं आया। दूसरे दिन दीनबंधु गुप्ता ने खेजुरी थाने पर तहरीर दी, जिस पर एक पक्ष के 31 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। गांव में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव को शुरू से संवदेनशील गांव का दर्जा दिया गया है। ऐसे में किसी भी त्योहार पर यहां प्रशासन की विशेष नजर होती है।
26 मार्च को क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष खेजुरी सोएल अख्तर सिद्दकी ने गांव में बैठक कर हालात के बारे में पूछताछ की थी। 27 मार्च को उपजिलाधिकारी केके सिंह एवं सीओ नृपेंद्र सिंह के नेतृत्व में खेजुरी थानाध्यक्ष, पकड़ी थानाध्यक्ष, सिकंदरपुर थानाध्यक्ष आदि ने गांव का भ्रमण किया था। बावजूद स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें