फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संग दुष्कर्म दर्ज किया गया केस

Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मामले को सलटाने के लिए गांव में कई दिनों तक पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ शुक्रवार को कोतवाली पहुंची। सात दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक बीते 22 मार्च को किशोरी मां के साथ गांव के बाहर खेत में घास काटने गई थी। लौटते समय गांव का ही युवक एक पुलिया स्थित पीपल के पेड़ के पास खड़ा था। अकेली देख पास पहुंचा और धक्का मार कर गिरा दिया। चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे लेकिन तब तक युवक भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बालिका को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया है।
चरचा है कि इसे लेकर गांव में पंचायत की जा रही थी। अंतत: बात न बनने पर मामला कोतवाली पहुंचा। सीओ बृजेश सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें