फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को सही डाइट का आया आदेश

Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली डाइट को सुचारु रूप से चलाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा लखनऊ के महानिदेशक रामजी लाल ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजा है। इस संबन्ध में सीएमएस ने चिकित्सकों को भी निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा मरीजों को फुल मिल्क डाइट दूध डेढ़ लीटर और शक्कर 58 ग्राम देना है। जबकि हाफ मिल्क डाइट में दूध एक लीटर और शक्कर 38 ग्राम देना है। वहीं हाफ आटा, हाफ मिल्क में आटा 223 ग्राम, दाल 58 ग्राम, नमक पांच ग्राम, मसाला एक ग्राम, घी/डालडा 23 ग्राम देना है। जबकि सिजनल सब्जी 73 ग्राम, आलू 58 ग्राम, दूध 500 मिली, शक्कर 20 ग्राम देना है।
इसी प्रकार हाफ खिचड़ी और हाफ मिल्क में चावल 233 ग्राम, दाल 58 ग्राम, नमक पांच ग्राम, घी/डालडा 20 ग्राम, सिजनल सब्जी 73 ग्राम, आलू 58 ग्राम, दूध 500 मिली, शक्कर 20 ग्राम देना है। फुल आटा डाइट में आटा 467 ग्राम, दाल 117 ग्राम, नमक 10 ग्राम, मसाला दो ग्राम, घी/डालडा 45 ग्राम, सब्जी सीजनी 146 ग्राम, आलू 117 ग्राम देना है। जबकि फुल खिचड़ी डाइट में चावल 467 ग्राम, दाल 117 ग्राम, नमक 10 ग्राम, मसाला दो ग्राम, घी/डालडा 045 ग्राम, सिजनल सब्जी 146 ग्राम, आलू 117 ग्राम मरीजों को उपलब्ध कराना सुनिश्चत है।
विज्ञापन

इस संदर्भी में सीएमएस डा. प्रभाकर पांडेय ने बताया कि सभी चिकित्सकाें आदेश दिया गया है कि शासन के मंशा के मुताबिक डाइट मरीजों को प्रतिदिन देना सुनिश्चित करें। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें