फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान के लिए निकाला मौन जुलूस

Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के सोनबरसा निवासी बीएसएफ जवान मुकेश सिंह की बंगला देश की सीमा पर 26 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम बैरिया को पत्रक सौंप तहसील परिसर से बैरिया त्रिमुहानी तक मौन जुलूस निकाला। बाद में जुलूस सभा में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

पत्रक के माध्यम से मुख्यमंत्री से जवान को शहीद का दर्जा दिलाने, मृतकाश्रितों को नौकरी दिलाने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। सभा में कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बीएसएफ का गठन सीमा की सुरक्षा के लिए किया गया है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से तस्करों को संरक्षण देने के साथ ही ईमानदार जवानों की हत्या कराई दी जाती है। जिसका जीता-जागता उदाहरण सोनरबरसा निवासी बीएसएफ जवान मुकेश सिंह की भारत-बंगलादेश बार्डर पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि बीएसएफ के जवानों के साथ इसी तरह की घटनाएं होती रही तो लोगों का इससे विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने शासन से मांग की कि मुकेश प्रकरण की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मृतक के भाई राजेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि जवान मुकेश ने दूरभाष के माध्यम से जिले के सांसद नीरज शेखर से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस दौरान डा. रमाशंकर सिंह, रवींद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान चैतराम, किशन, विवेक, गोरख, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें