फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके स्टील क्लब ने जीत की बनाई हैटि्रक

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
भरौली। जय हिंद भरौली क्लब द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय फूटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आरके स्टील क्लब सिवान बिहार की टीम तीसरी बार कप पर कब्जा जमाने में सफल रही। मंगलवार को स्वामी सहजानंद स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच आरके स्टील क्लब सिवान एवं अलीगढ़ विश्वविद्यालय अलीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें सिवान की टीम 2-1 से विजेता रही।
विज्ञापन

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर एवं विशिष्ट अतिथि राजस्व मंत्री के प्रतिनिधि शैलेश चौधरी रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच के प्रथम हाफ में दोनाें टीमें शून्य पर रहीं। दूसरे हाफ से मैच में काफी उतार चढ़ाव के बीच सिवान के सचिन ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल किया। उसके तुरंत बाद ही अलीगढ़ के ललकार सिंह ने भी एक गोल किया। अंतत: सिवान की टीम 2-1 से जीत दर्ज कर तीसरी बार कप पर कब्जा जमाने में सफल रही। मुख्य अतिथि नीरज शेखर ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए इस मैदान पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आयोजक कमेटी को भी सफल टूर्नामेंट कराने केेेे लिए धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के कप्तान को कप देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच सिवान के विश्वजीत तथा मैन ऑफ द सीरीज अलीगढ़ के रमनदीप को दिया। निर्णायक चुनमुन शर्मा तथा कमेंटेटर कमलेश यादव रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख वंशीधर यादव, अभय सिंह, राजेश राय, धीरेंद्र, अक्षय राय, शिवानंद, विश्वनाथ राय, कृष्णानंद यादव, लाल बिहारी यादव, गोविंद, राधामोहन, जगत नारायण, मुनेंद्र, कृष्णानंद, नीरज राय, अनिल राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. श्रीनिवास तिवारी एवं संचालन विनोद राय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें