फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट खरीदने को उमड़ रही भीड़

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नववर्ष के आगमन पर नगर के लगभग आधा दर्जन दुकानों में आधुनिक एवं आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड आदि बाजार में सजने लगे हैं। ग्रीटिंग कार्ड समेत उपहारों की खरीदारी भी जोरों पर है। एक-दूसरे को शुभेच्छा भरी सौगात देने के लिए खास कर युवाओं की भीड़ बुधवार को दुकान में देखी गई।
विज्ञापन

2013 के आगमन पर नगर के विभिन्न गिफ्ट कार्नरों में रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड्स एवं चौंकाने वाले उपहार की खरीदारी बड़े पैमाने पर हो रही है। बाहर भेजे जाने वाले ग्रीटिंग कार्ड की अभी से खरीददारी हो रही है। अपने बजट के अनुसार ग्रीटिंग कार्ड समेत अन्य उपहारों को लोग खरीद रहे हैं। इस बार ग्रीटिंग कार्डों में हेल्पेज एवं यूनिसेफ कंपनी के रिलेशनशिप कार्ड, जनरल कार्ड तथा म्युजिकल कार्ड दुकान की शोभा को चार चांद लगा रहे हैं। रिलेशनशिप कार्डों की कीमत 10 रुपये से शुरू होकर 150 रुपये तक, जनरल कार्डों की कीमत 30 रुपये से लेकर 175 रुपये तक तथा म्यूजिकल कार्डों की कीमत 80 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। इसी क्रम में उपहार सामग्री में पार्कर की कलम 125 रुपये से लेकर 800 रुपये तक, कॉपल क्रिस्टल 150 रुपये से लेकर 600 रुपये, डायरी सहित घड़ी की कीमत 500 से 850 तक, फोटो फ्रेम 300 से लेकर 500 रुपये तक के दामों में बेचा जा रहा है। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित कोहिनूर गिफ्ट कार्नर के मालिक से पूछे जाने पर बताया कि अभी तक उपहारों में सर्वाधिक बिक्री पार्कर कलम की हुई है। ग्रीटिंग कार्डों में सर्वाधिक डिमांड यूनिसेफ कंपनी के रिलेशनशिप कार्डों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें