फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की मिलीभगत से पात्र लाभ से वंचित

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति संतोषजनक नहीं है। विपणन गोदाम में अनियमितता के चलते पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विपणन गोदाम से राशन का उठान 23 से 30 तारीख तक एवं वितरण पांच से 17 तारीख को प्रत्येक माह होना चाहिए। लेकिन कोटेदारों व अधिकारियों के मिलीभगत से वितरण महीने के अंत में किया जाता है। जिसके चलते कार्ड धारकों को दो माह का चूना आराम से लगा दिया जाता है। इसको ंलेकर क्षेत्रवासियों में कोटेदारों के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा हैं।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र मेें कुल 177 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। जिसमें करीब 145 दुकानों से खाद्यान्न के साथ ही मिट्टी तेल का वितरण किया जाता हैं। 24 दुकानें आईडब्लूओ के रिपोर्ट पर बर्खास्त चली रही हैं। ऐसे में कार्ड धारकों की संख्या पर ध्यान दें तो बैरिया ब्लाक में कुल 52 हजार 714, मुरली छपरा में 55 हजार 448, रेवती आंशिक में 12 हजार 655 कार्ड धारक हैं। सरकारी आकड़ों द्वारा प्रत्येक कार्ड पर 35 किग्रा खाद्यान्न एवं 3.14 लीटर मिट्टी तेल का वितरण करने का आदेश है। लेकिन कार्ड धारकों तक समय से यह भी नहीं पहुंच पाता है। अधिकांश कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न का वितरण महीने के अंत में किया जाता है और दो माह का खाद्यान्न वितरण दिखा दिया जाता है। इस संबंध में बैरिया के पूर्ति निरीक्षक खिताबुद्दीन ने बताया कि शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है और आगे भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें