फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडेय के नाम पर चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की वजह से अमर शहीद मंगल पांडेय के जिले में आज तक विकास की किरणें नहीं पहुंच सकी है। मंगल पांडेय के नाम एक एक्सप्रेस ट्रेन और डाक टिकट जारी करने के लिए प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। उक्त बातें कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी शेकरी ने अमर उजाला से विशेष भेंट के दौरान कही।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक श्री शेकरी ने बताया कि यूपी के 10 संसदीय क्षेत्र के लिए मुझे पर्यवेक्षक बनाया गया है। अब तक आठ जिलों के लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुका हूं। प्रदेश के दस जिलों के दौरे पर निकला हुआ हूं। जिसमें बलिया, सलेमपुर, देवरिया, बांसगांव, डुमरियागंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, घोसी लोकसभा के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र के साथ प्रत्याशियों के बारे में हाईकमान को रिपोर्ट प्रेषित की जानी है। मऊ सहित दो जिलेों को छोड़कर बाकी जिलोें का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। घोसी से शैलेंद्र सिंह बब्बन राजभर ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। सलेमपुर से भोला पांडेय, राजधारी सिंह, प्रवीण सिंह बब्बू, रामजी गिरी टिकट के दावेदार हैं। जबकि बलिया से राजीव उपाध्याय, विजय मिश्र, नागेंद्र पांडेय, शशिकांत चतुर्वेदी व अजय राय ने अपनी दावेदारी लोकसभा सीट के लिए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें