फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही पर दो सिपाही नपे

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्रीय बाजार स्थित आभूषण की दो दुकानों का ताला तोड़कर बीती रात चोर लाखों के सोना-चांदी और गहने उड़ा ले गए। गुरुवार की सुबह आसपड़ोस की सूचना पर व्यवसायी दुकान पर पहुंचे और चोरी की सूचना पुलिस में दी। एक ही रात दो-दो प्रतिष्ठानों में चोरी के वाकये से व्यवसायियों में दहशत मच गई। चोरी की जानकारी के बाद एसपी भी पहुंचे और मौका मुआयना के बाद पिकेट ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। चोरी के खुलासे के लिए एसपी ने एसओ को पखवारे भर की मोहलत दी है।
विज्ञापन

हल्दी सहतवार मार्ग स्थित बाजार के चट्टी पर सुल्तानपुर निवासी स्वर्ण व्यवसायी परशुराम वर्मा पुत्र स्वर्गीय दाऊजी वर्मा की आभूषण की दुकान है। जबकि हल्दी पश्चिमटोला निवासी श्रीकृष्ण वर्मा पुत्र स्व. रामलाल वर्मा की दुकान परशुराम वर्मा की दुकान से 30 मीटर की दूरी पर स्थित है। रात में चोरों ने श्रीकृष्ण की दुकान पर छक कर दारू पी। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर नया दो किग्रा. चांदी और पुराना 500 ग्राम तथा 13 ग्राम सोना सहित अन्य लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वहीं परशुराम वर्मा की दुकान से एक किग्रा नया चांदी और आधा किग्रा पुराना चांदी, 55 ग्राम सोना सहित लाखों रुपये का आभूषण लेकर चंपत हो गए। गुरुवार की सुबह दुकान का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने स्वर्ण व्यवसायियों को सूचना दी। दोनों व्यवसायी भागे-भागे दुकान पर पहुंचे और ताला टूटा देख भौचक रह गए। दुकान का जायजा लेने के बाद हल्दी थाने की पुलिस को चोरी की सूचना दी। थानाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने मौका मुआयना किया। इसकी सूचना एसपी को भी दी गई। जिला स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष सुनील सर्राफ और हल्दी के अध्यक्ष अर्जुन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर व्यवसायियों से जानकारी ली। पुलिस ने श्रीकृष्ण वर्मा की दुकान से छह देशी शराब की खाली शीशी और गिलास बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें