फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में युवकों ने काटा बवाल

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के शहीद चौक के पास शराब के नशे में धुत युवक और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। इसी बीच वहां कुछ और लोग पहुंच गए। उन लोगों ने पुलिस और चिकित्सक से मेडिकल न करने को कहा। इसके बाद लोगों ने अस्पताल में बवाल काटा और मेडिकल रिपोर्ट फाड़ दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ समेत कई दारोगा तत्काल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की देखरेख में उनका मेडिकल मुआयना कराया गया।
विज्ञापन

नगर के शहीद चौक पर शराब के नशे में लोगों से झगड़ रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनका मेडिकल मुआयना कराने के लिए पुलिस जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में रात के करीब नौ बजे पहुंची। जिसमें एक युवक का मेडिकल मुआयना हो चुका था और दूसरे का हो रहा था। इसी बीच युवकों के कई दोस्त अस्पताल में पहुंच गए और दारोगा से मेडिकल न कराने की गुहार की। दारोगा ने उनकी बात अनसुनी कर दी और मेडिकल की कार्रवाई जारी रखने को कहा। यह देख एक व्यक्ति ने बौखलाकर मेडिकल रिपोर्ट वाला रजिस्टर फाड़ दिया। एसआई ने मामला बिगड़ते देख आलाधिकारियों से बात कर फोर्स मंगा ली। सीओ और कोतवाल समेत पुलिस कर्मी जिला अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद सीओ की देखरेख में उनका मेडिकल मुआयना कराया गया। उधर, आपातकालीन कक्ष में तैनात डा. रमेश कुमार ने बताया कि मेडिकल फाड़ने की सूचना सीएमएस को लिखित तौर पर दे दी गई है। सीएमएस ने कोतवाली में एफआईआर के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें