फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में कई जगह हादसे, दहले लोग

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें वृद्धा की अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी पर लक्ष्मणपुर के ललटू (20) पुत्र सत्यनारायण, जवाहिर राम (25) पुत्र जवाहिर राम अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी बीच उन्हें ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के बकवा के लिए कानपुर से अपने निजी वाहन से आ रहे थे। तड़के सुबह उनका वाहन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार चालक समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कानपुर जिले के शीशा मऊ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अरूण कुमार त्रिवेदी (58), पुत्र जगदीश त्रिवेदी, कानपुर जिले के काका देव थाना क्षेत्र के रामचंद्रवा हाता निवासी चालक राजेश सिंह (30) पुत्र सुरेश, फतेहपुर जिले के थाना जहानबाद के दौरान गांव निवासी कामता पांडेय (52) पुत्र आशा राम पांडेय व बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के बकावा गांव निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र कुमार (50) हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर निवासी राधिका (60) पत्नी स्वर्गीय परमा प्रसाद अपने घर से मिट्टी तेल लेने के लिए बाजार में जा रही थी। इसी बीच टेंपो ने उसे धक्का मार दिया। आसपास के लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल लाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के शिवपुर चट्टी पर रसड़ा की ओर से आ रही जाइलो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर चाय की दुकान में घुस गई। दुकान में चाय पी रहे करची नारायणपुर निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सरल गोंड (50) शिवपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ संवाददाता के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर मैजिक के धक्के से तिवारी टोला निवासी प्रताप पांडेय (15) सहित दो लोग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें