फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ पर चाकू से हमला

Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकभडि़करा में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस बीच एक पक्ष ने अधेड़ को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को काफी दिनों से चल रहे भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चकभडि़करा निवासी वीरेंद्र सिंह (45) घर के पास किसी काम को निपटा रहे थे। इसी बीच एक पक्ष के लोगों से किचकिच शुरू हो गई। वीरेंद्र की उन लोगों से कहासुनी चल रही थी। इसी बीच एक पक्ष के युवक ने चाकू से उनके ऊपर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की मदद से वीरेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवींद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पीडि़त पक्ष की ओर से तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें