फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमकांड को विधायक दोषी : यशपाल

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना बम कांड के लिए क्षेत्रीय विधायक को जिम्मेदार बताते हुए सपा के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधायक के सहयोगी के घर में बम विस्फोट होने पर तत्काल पुलिस को सूचना न देना और सुबह बम विस्फोट की बात उजागर करना साजिश को रेखांकित करता है।
विज्ञापन

श्री सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा जारी टाप टेन आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशी की सूची में शामिल विधायक के सहयोगी के घर में बिहार के दुर्दांत अपराधियों का जमावड़ा हो रहा है। इस बात की सूचना पहले से थी। इन अपराधियों का बम फट गया और अफरा-तफरी मच गई। मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन सुबह छह बजे तक मामला दबते न देख बम फेंकने की बात कही गई। यह कहीं से संभव नहीं है कि घर पर बम फटा, बछिया चुटहिल हो गई और सुबह तक घर के लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। आरोप लगाया कि मामले पर पर्दा डालने के लिए कहानी गढ़ी गई है। जिलाध्यक्ष ने मांग किया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें