फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यवसायी कोे आतंकित कर लूटा

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। स्थानीय थाने के एनएच-31 पर सहरसपाली ढाले के समीप एक निजी स्कूल के पास हौसला बुलंद लुटेरों ने शनिवार की देरशाम आभूषण व्यवसायी को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने बाइक सहित करीब एक लाख से अधिक की जेवरात लूट लिए। पीड़ित ने लूट की सूचना रात में ही सतनी सराय पुलिस चौकी को दी। लेकिन सीमा विवाद के चलते पुलिस ने मामला दुबहर थाने के ऊपर टाल दिया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर दुबहर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस कप्तान लव कुमार समेत एसओजी प्रभारी व कोतवाल ने घटनास्थल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी सराफा व्यवसायी ओम प्रकाश वर्मा की दुबहर थाना क्षेत्र के बयासी ढाले पर स्वर्ण आभूषण की दुकान है। रोज की भांति वह अपनी दुकान बंद करके शनिवार की देरशाम करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था। अभी वह सहरस पाली स्थित पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा ही था कि बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर जबरिया रोक दिया। लुटेरों ने ओम प्रकाश की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसकी बाइक की डिग्गी में रखा करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवरात व बाइक छीन लिए और बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने सराफा व्यवसायी को यह भी धमकी दी कि इसकी जानकारी थाने में दी तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने लूट की सूचना रात में सतनी सराय पुलिस चौकी प्रभारी को दी। लेकिन पुलिस ने रात के समय इस मामले में पीड़ित का सहयोग करने के बजाए उसे दुबहर थाने का सीमा विवाद समझाते हुए टाल दिया। कोतवाली पुलिस से निराश पीड़ित रात में ही इसकी सूचना दुबहर थाने को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात में करीब 9.15 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया। सुबह जैसे ही पुलिस अधीक्षक लव कुमार को घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन करते हुए एसपी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही बदमाश पुलिस के हत्थे होंगे। इस मामले में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी प्रभारी अनिल सिंह को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें