फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा महायज्ञ की कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के घोड़हरा ग्राम पंचायत में हो रहे 108 कुंडीय गंगा महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा शनिवार को सुबह सात बजे घोड़हरा शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। इसका नेतृत्व पालकी में सवार संत सुंदर माता ने किया। यज्ञ में क्षेत्र से हजारों श्रद्घालुओं ने सिर पर कलश लेकर भक्तिमय नारों से वातावरण को गुंजायमान किया। भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर यश-पुण्य की कामना की।
विज्ञापन

यज्ञ के मुख्य आयोजक मुख्य संत सुप्रसिद्ध तपस्विनी सुंदर माता ने कहा कि मनुष्यों की मलीनता मिटाने और पवित्रता लाने के लिए यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान आवश्यक हैं। प्राचीन काल का इतिहास साक्षी है कि जिन दिनों इस देश में यज्ञ की प्रतिष्ठा थी, उन दिनों महापुरुषों की कमी नहीं थी। आज यज्ञ का तिरस्कार करके अनेक दुर्गुर्णों यथा रोगों, कुसंस्कारों, बुरी आदतों से ग्रसित संतानाें से हमारे घर भरे हैं।
उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि इस गंगा यज्ञ में पूर्ण रूपेण पुष्प लेकर अपना-अपना घर हरा भरा बनाएं। यह गंगा यज्ञ शुक्रवार से अनवरत विविध धार्मिक कार्यक्रमों के बीच 17 मई तक चलेगा।
विज्ञापन

इस बीच गंगा आह्वान, अगिभन आह्वान, अगिभन पूजन, दीप यज्ञ, हवन यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र गुलजार रहेगा। कलश यात्रा जमनइया, अड़रा, पांडेयपुर, धरनीपुर होते हुए गंगा घाट पहुंची। जहां भक्तों ने कलश में गंगा जल भरकर यज्ञ स्थल तक लाया।
कलश यात्रा में मुख्य रुप से नफीश अख्तर, शंकर गिरी, माधव सिंह, रमेश उपाध्याय, अक्षय सिंह, लक्ष्मण वर्मा, शोभनाथ, राजनाथ यादव, कृष्ण कुमार, अक्षय यादव, दिनेश यादव, लक्ष्मण वर्मा, मुन्ना गुप्ता, इमरान, अशोक गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, गामा सिंह, राम बलि सिंह सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें