फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की मौत बनी अबूझ पहेली

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्थरारोड। एमएमडी पब्लिक स्कूल के शिक्षक प्रेमचंद्र पांडेय का रेलवे ट्रैक पर मिले शव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक की जेब से मिले सुसाइट नोट के मुताबिक मौत को ईश्वर प्राप्ति का तरीका बताया गया है। जबकि शिक्षकों के परिजनों ने मौत को संदिग्ध माना है। शिक्षक की मौत अबूझ पहेली बनी हुई है। लोगों की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट आने के बाद घटना का सच उजागर हो सकेगा।
विज्ञापन

गोठवली जीराबस्ती निवासी शिक्षक पांडेय कर्त्तव्यनिष्ठ अध्यापक रहे। उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुआ ढाले के निकट रेलवे ट्रैक पर पाया गया। शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। शिक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अबूझ पहेली बनी हुई है। किराए का घर लेकर रहने वाले शिक्षक की किसी से कोई झगड़ा नहीं था। फिर भी उनकी मौत का कारण क्या हो सकता है। शिक्षक के भाई पीयूष पांडेय ने मौत को संदिग्ध माना है। सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें