फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों के नौ लोग हिरासत में

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलेसरा में दलित और यादव बस्ती के बीच बीते दिनों पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा बुधवार की देर रात की गई इस कार्रवाई से बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की छापेमारी की सूचना के बाद रात में ही कई आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। उधर, गुरुवार को दोनों बस्ती पुलिस छावनी में तब्दिल दिखी। इस घटना के बाद से बस्ती में विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों का आवागमन बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्राधिकारी आरके वर्मा के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष एवं गड़वार पुलिस ने बुधवार की देर रात दलित बस्ती में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने पर लाने के बाद पुलिस टीम ने यादव बस्ती में छापेमारी की, जहां तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक सभी बीते दिनाें बलेसरा में प्रेम-प्रपंच को लेकर हुई मारपीट में के आरोपी है। जिनके विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गड़वार थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दलित बस्ती के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने 25 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जबकि यादव बस्ती के लोगों की तहरीर पर 20 लोग नामजद किए गए हैं। इनके अलावा इस मामले में दोनों पक्षों के दर्जनों अज्ञात हैं। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यदि इस मामले में बस्ती के लोगों ने पुन: मारपीट की तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बलेसरा में इस घटना के बाद से दोनों बस्तियों में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के लोगों का आना-जाना बढ़ गया है। प्रबुद्धजनों का कहना है कि यदि राजनीतिक पार्टियों का बस्ती में प्रवेश पर रोक नहीं लगाया गया तो विवाद की आग बुझने के बजाए और सुलगती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें